croatia in hindi,

क्रोएशिया गणराज्य की पूरी कहानी-Facts About Croatia in Hindi

Written by-Khushboo

Updated on-

Croatia in Hindi : – क्रोएशिया गणराज्य भूमध्यसागर और मध्य यूरोप के बीच में स्थित एक छोटा सा देश है . क्रोएशिया Croatia दक्षिण पूर्व यूरोप यानि बाल्कन में पानोनियन प्लेन, और भूमध्य सागर के बीच बसा एक देश है। देश का दक्षिण और पश्चिमी किनारा एड्रियाटिक सागर से मिलता है,इसलिए क्रोएशिया को दुनिया में एड्रियाटिक का  मोती के नाम से भी जाना जाता है.

क्रोएशिया की राजधानी जगरेब तट से भीतर स्थित है।  एड्रियाटिक सागर के किनारे स्थित कोई हजारों द्वीप पर्यटन के लिए बहुत ही अनुकूल वातावरण का निर्माण करते हैं . 1991 से पहले यानी युगोस्लाविया के विखंडन से पूर्व तक युगोस्लाविया  साम्यवादी गणराज्य का एक हिस्सा था.
 

क्रोएशिया Croatia का कुल क्षेत्रफल 56542 वर्ग किलोमीटर है और क्रोएशिया दुनिया में 124 वां  सबसे बड़ा देश है . जनसंख्या के हिसाब से 117वां सबसे बड़ा देश है और कुल जनसंख्या लगभग 4600000 के आसपास है. मानव विकास सूचकांक में क्रोएशिया का स्थान 45वां है, जिसे बहुत ही अच्छा माना जाएगा और प्रति व्यक्ति आय लगभग 12364 डॉलर के आसपास है |

 
भूमध्य सागर के करीब होने की वजह से यहां की जलवायु भूमध्यसागरीय है .औसत तापमान – 3 से 18 डिग्री सेल्सियस तक रहता है| युगोस्लाविया साम्यवादी गणराज्य के पूर्व सदस्य देश क्रोएशिया के पड़ोसी  देश हैं .उत्तर में स्लोवेनिया और हंगरी, उत्तर पूर्व में बोस्निया और हर्जेगोविना और दक्षिण पूर्व में मॉन्टेग्नरो है. द्वितीय युद्ध से पूर्व इटली की उपस्थिति इस देश में थी. यहां के मूल निवासियों को क्रोएट Croat कहा जाता है.

सातवीं शताब्दी में क्रोट्स ने जब इस धरती पर कदम रखा तो उन्होंने तामिस्लाव प्रथम के नेतृत्व में संगठित क्रोएशिया गणराज्य का गठन किया था. तामिस्लाव प्रथम का राज्यभिषेक 925 में हुआ और लगभग 200 वर्षों तक क्रोएशिया ने एक स्वायत्त और स्वतंत्र राज्य के रूप में अपनी स्थिति बरकरार  रखी.

1102 ईसवी में  पेक्टा समझौते के अनुसार हंगरी के साथ क्रोएशिया के राजा ने एक विवादास्पद समझौता किया था. 1526 में क्रोएशिया की संसद ने, फर्डिनेंड  को हाउस ऑफ हाब्सबर्ग के सिंहासन पर आरुढ़ किया.  1918 में क्रोएशिया ऑस्ट्रेलिया और हंगरी से अलग होकर युगोस्लाविया गणराज्य के संस्थापक सदस्य के रूप में युगोस्लाविया में शामिल हो गया . 25 जून 1991 तक यानी साम्यवादी युगोस्लाविया गणराज्य के पूर्ण विखंडन तक, क्रोएशिया युगोस्लाविया गणराज्य का हिस्सा बना रहा .
 

Croatia in Hindi-क्रोएशिया से संबंधित कुछ प्रमुख तथ्य

  •  टेस्ला कंपनी के संस्थापक निकोला टेस्ला का जन्म क्रोएशिया के ही एक गांव स्मिल्जान में हुआ था .
  •  1096 क्रोएशिया के ही एक व्यक्ति ने मेकेनिकल पेंसिल  बनाया था जिसे बाद में पेन कहा गया .
  • क्रोएशिया  स्थित निअंडरथल संग्रहालय जो लगभग 1200 वर्ग मीटर में फैला हुआ है.  मध्य यूरोप का सबसे बड़ा एवं आधुनिक निअंडरथल संग्रहालय है .
  • यूरोप का सबसे पुराना नगर वन्कोविची ( Vinkovci ) का पूर्वी क्रोएशियाई शहर Croatian city है,  यहां पिछले 8,000 वर्षों से लोग बसे हुए हैं.
  • क्रोएशिया में ही दुनिया का सबसे छोटा शहर HUM स्थित है .
  • क्रोएशिया Croatia का राष्ट्रीय फूल(National flower) आईरिस है.
  • चीन की महान दीवार के बाद दुनिया में  लंबे स्टोन की दीवारें  ,सबसे लंबे समय से संरक्षित कारीगर प्रणाली हैं, और    यह   Croatia में ही है।
  • क्रोएशिया Croatia प्राकृतिक  सौंदर्य से भरा हुआ देश है, क्रोएशिया का 10% हिस्सा; 11 नेचुरल पार्क 8 नेशनल पार्क और 2 नेशनल  रिजर्व से घिरा है .
  • साल 2011 में, Forbes पत्रिका ने शीर्ष 12 देशों में दुनिया में सर्वश्रेष्ठ रिटायरमेंट हेवन में क्रोएशिया Croatia को स्थान दिया था . कारण कि क्रोएशिया में सेवानिवृत्त लोगों को आयकर देने से छूट दी गई है .
  • कई लोगों का मानना है  कि Necktie  की खोज क्रोएशिया में ही हुई थी .
  • क्रोएशिया में लगभग  1246   द्वीप समूह  हैं जहां आप नौकायन का आनंद ले सकते हैं
  • क्रोएशिया छुट्टी मनाने के लिए दुनिया के सबसे अच्छे जगहों में से एक जगह  माना जाता है यहां पहुंचने वाला हर व्यक्ति यहां की       लोक संस्कृति खानपान और लोगों के कायल हो जाते हैं.
  • दुनिया में  क्रोएशिया  को एड्रियाटिक का  मोती के नाम से भी जाना जाता है.

हमें पूरा विश्वास है कि हमारा यह लेख (Croatia in Hindi) आपको पसंद आया होगा , त्रुटि अथवा किसी भी अन्य प्रकार की टिप्पणियां नीचे कमेंट बॉक्स में सादर आमंत्रित हैं …लिख कर जरूर भेजें ! इस लेख को अपने सोशल मीडिया प्रोफाइल्स पर शेयर भी करे क्योंकि Sharing is Caring !

बने रहिये Vichar Kranti.Com के साथ । अपना बहुमूल्य समय देकर लेख पढ़ने के लिए आभार ! आने वाला समय आपके जीवन में शुभ हो ! फिर मुलाकात होगी किसी नए आर्टिकल में ..

संदर्भ ( Reference) :-

Leave a Comment

Related Posts